आरसीबी के कप्तान ने हार के लिए सिराज एंड कंपनी को ठहराया कसूरवार, हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को लगता है कि उनकी टीम के गेंदबाजी विभाग में ज्यादा आक्रामकता नहीं है और इसलिए बल्लेबाजों को आईपीएल में आगे बढ़ने के लिए इस कमजोरी की भरपाई करनी होगी। आरसीबी को गुरुवार को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार चौथी हार रही। डुप्लेसिस ने मैच के बाद कहा, ‘बल्लेबाजी के नजरिए से मुझे लगता है कि हमें 200 रन बनाने होगे। हमारी गेंदबाजी में उतनी धार नहीं है, तो पूरी जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर आ जाती है। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी के लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास उतनी मजबूती नहीं है। हमें पावरप्ले में दो या तीन विकेट गिराने होंगे।’ डुप्लेसिस ने मुंबई इंडियंस से सात विकेट की हार के बाद कहा, ‘हमें लगता है कि पहले चार ओवर के बाद हम बैकफुट पर ही रहते हैं.’ डुप्लेसिस का मानना है कि आरसीबी जीत के स्कोर से कुछ रन दूर था क्योंकि ओस ने दूसरी पारी में बड़ी भूमिका निभाई। 

‘हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं हुई’
डुप्लेसिस ने कहा- इस हार को पचाना बेहद मुश्किल है। मैदान गीला था। किसी भी तरह टॉस जीतना अच्छा होगा। मुंबई इंडियंस को श्रेय जाता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे गेंदबाजों ने काफी गलतियां कीं। मुंबई से जो भी बल्लेबाजी के लिए आया, उसने काफी अच्छे शॉट्स लगाए। हमने इसके बारे में (ओस) बात की। हमें पता था कि ओस बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें 215-220 रन चाहिए थे। 190 रन काफी नहीं थे। कुछ स्थानों पर यह बड़ी बात है। जब ओस जम जाती है, तो इस स्कोर को बचाया बहुत कठिन था। हमने कई बार गेंद बदली। यह एकमात्र ऐसा खेल है जहां परिस्थितियों में बदलाव से अंतर पैदा होता है।

डुप्लेसिस ने कहा- बुमराह असली अंतर
जसप्रीत बुमराह (21 रन देकर पांच विकेट) के शानदार स्पैल के बारे में पूछने पर डुप्लेसिस ने कहा, ‘वह दो पारियों में अंतर पैदा कर रहे हैं। हमने उन्हें दबाव में रखा, लेकिन एक व्यक्ति जो मैदान पर रहता है वह हमें दबाव में डाल देता है। आप उन्हें दबाव में रखना चाहते हैं, लेकिन उनके पास काफी वेरिएशन है जो उन्हें अलग बनाती है। उनके पास अच्छी बाउंसर, धीमी गेंद है। (लसिथ) मलिंगा टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे, लेकिन अब बुमराह ने बागडोर संभाल ली है। कप्तान को पता होता है कि उन्हें गेंदबाजी सौंपकर आप कभी भी विकेट ले सकते हैं या फिर उनके सामने डिफेंसिव हो सकते हैं।

हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की
विजेता कप्तान हार्दिक पांड्या भी बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि बुमराह मेरी टीम में हैं। वह बार-बार ऐसा करते हैं और हर बार जब भी मैं उन्हें गेंदबाजी सौंपता हूं, वह विकेट लेते हैं। वह नेट्स में काफी अभ्यास करते हैं। उनके पास इतना अनुभव और आत्मविश्वास है।’ हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के प्रयास की भी सराहना की जिन्होंने 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 19 गेंद में 52 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए चेज आसान कर दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने यह भी कहा कि उनका मकसद नेट रन रेट को बेहतर करने के लिए तेजी से लक्ष्य का पीछा करना था।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का न्याय पत्र ऊपर से झूठों को पुलिंदा और अंदर राष्ट्रविरोधी है, जो राष्ट्रवादी मतदाता इसे नाकार देंगे: भाजपा

शेयर करेभाजपा प्रवक्ता गुप्ता ने किया सवाल – क्या चरणदास महंत यह कहेंगे कि इंडी गठबंधन डिफाल्टर है जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ा है कांग्रेस के न्याय पत्र में अग्निवीर सैनिकों का बड़ा अपमान कांग्रेस आएगी तो 370 धारा फिर से लगाई जाएगी, देश विरोधी मानसिकता को न्याय पत्र में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ