सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 10 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 1980 के दशक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोटो ट्रेंड का असर अब राज्य की राजनीति में भी दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी कैबिनेट ने 80 के दशक के रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया मंचों पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी अलग और विंटेज अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अन्य प्रमुख मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा ने भी इस ट्रेंड में भाग लिया। साथ ही, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल की रेट्रो अवतार वाली तस्वीरें भी चर्चा में हैं। एआई टूल के माध्यम से तैयार इन फोटो में उस दौर के परिधान, हेयरस्टाइल, विंटेज पृष्ठभूमि, रंगीन कैमरे के प्रभाव और पुराने पारिवारिक व फिल्मी अंदाज को उभारा गया है।

रेट्रो लुक का तरीका और लुक

इस 80s रेट्रो एआई ट्रेंड के तहत लोग किसी एआई इमेज जनरेशन टूल में अपनी सामान्य फोटो अपलोड करके प्रॉम्प्ट देते हैं। यह तकनीक चेहरे की वास्तविक पहचान बनाए रखते हुए कपड़ों, हेयरस्टाइल, डेनिम जैकेट, वार्म लाइटिंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट के जरिये फोटो को कई दशक पुराना रूप दे देती है। केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि आम लोग, कलाकार और अन्य चर्चित हस्तियां भी अपनी तस्वीरों को पुराने दौर की फिल्मों और विंटेज लुक में बदलकर इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर साझा कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा

शेयर करेसुबह डबरी में मिला शव; अधीक्षक निलंबित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अंबिकापुर, 10 सितंबर 2026। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड स्थित मझारटोला आदिवासी बालक छात्रावास में रहने वाले चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान प्रिंस के रूप में हुई […]

You May Like

आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस....|....महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री....|....मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज