क्या आमिर खान की हो रही है लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 24 अक्टूबर 2024। आमिर खान बिना किसी शक के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में आमिर खान सितारे जमीन पर के लिए तैयारी कर रहे हैं, और इस फिल्म के चारों ओर जबरदस्त उत्साह के माहौल को साफ महसूस किया जा सकता है। लेकिन, आमिर खान के फैंस के लिए एक और सरप्राइज है, क्योंकि सोर्सेज से जानकारी मिल रही है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने वाले हैं। एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्सेज ने खुलासा किया है कि, “आमिर खान अपनी अगली फिल्म के साथ लोकेश कनगराज की दुनिया में एंटर करने जा रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ये दो दिग्गज एक साथ आ रहे हैं, और यह देखने वाली अगली बड़ी बात होने वाली होगी।”

सोर्सेज ने आगे कहा, “आमिर खान के रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। ये सच में एक रोमांचक अपडेट है, क्योंकि आमिर खान उन डायरेक्टर्स के साथ काम करने जा रहे हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर हिट जैसे लियो, विक्रम, कैथी और मास्टर बनाईं हैं।  इसके अलावा, आमिर खान की दिलचस्प फिल्मों की सूची में सितारे जमीन पर शामिल है, और यह सहयोग उनके करियर में एक रोमांच जोड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार ने रैप सॉन्ग से किया लोगों को आश्चर्यचकित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 अक्टूबर 2024। अक्षय कुमार सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं – बल्कि वे अब गाना गाकर लोगों में अवेयरनेस फैला रहे हैं ! नवीनतम डाबर हनी विज्ञापन में, बॉलीवुड सुपरस्टार स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में एक रैप सांग गाया  है. उन्होंने  […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर