प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत

admin
शेयर करे

प्रियंका अग्रवाल का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, प्रियंका अग्रवाल का जोरदार उदय

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 अप्रैल 2026। मॉडलिंग की चमक-दमक भरी दुनिया से निकलकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका अग्रवाल आज एक उभरता हुआ चेहरा बन चुकी हैं। ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ और ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर रैंप वॉक से करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई। फिल्मों में उन्होंने ‘रेडियो’, ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ और ‘युद्धभूमि 1971 भारत सीमा’ जैसी परियोजनाओं में काम कर अपने अभिनय का दम दिखाया। खासकर ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की।

विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो में भी प्रियंका का सफर बेहद सफल रहा है, जहां उन्होंने 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स में काम किया। ‘जिंदगी लौट आई है’ जैसे गानों में उनकी अदाकारी ने उन्हें नई पहचान दिलाई।

प्रियंका का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता—लगातार मेहनत और धैर्य ही असली कुंजी है। आज वह न सिर्फ एक सफल कलाकार हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनती जा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने बारूद बिछाकर हमला किया: झारखंड में IED धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल; इलाके में अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 17 अप्रैल 2026। झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई