करारी हार के बाद इस्तीफ़ों का दौर जारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने दिया त्यागपत्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/ जांजगीर-चांपा 18 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है. आरोप-प्रत्यारोप और निष्कासन की कार्रवाई के साथ इस्तीफ़ों का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में  कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलए चुन्नीलाल साहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी दी थी, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन किया. प्रभार वाली विधानसभा की चारों सीटें कांग्रेस जीती, लेकिन पार्टी की करारी हार से व्यथित होकर इस्तीफ़ा दे रहा हूं।

कांग्रेस से ये तीसरा बड़ा इस्तीफ़ा

चुन्नीलाल साहू के पहले रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास ने इस्तीफ़ा दिया था. उसके बाद पाली तानाखार से पूर्व एमएलए मोहित राम केरकेट्टा भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

पार्टी विरोधी बयान पर दो पूर्व एमएलए निष्कासित

कांग्रेस की करारी हार का टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा प्रभारी सचिव चंदन यादव पर ठीकरा फोड़ने वाले बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी निष्कासित कर चुकी है. वहीं, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। दरअसल, इस विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले तक कांग्रेस पार्टी को जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन चुनाव परिणाम कांग्रेस की उम्मीदों के विपरीत आए. जहां कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 में 68 सीटें हासिल की थी. वहीं, इस बार पार्टी 34 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. यहां तक कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी चुनाव हार गए।

Leave a Reply

Next Post

31 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, तीन अन्य पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन