‘देखना होगा नये वाले निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या नहीं…’ नए डीजीपी पर अखिलेश यादव ने की टिप्पणी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 01 जून 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वह अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नियुक्त हुए नए डीजीपी पर टिप्पणी की है और सेवानिवृत्त हुए डीजीपी प्रशांत कुमार का नाम लिए बिना कटाक्ष किया है। 

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी! आज जाते-जाते वो ज़रूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते। अब देखना ये है कि वो जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गये हैं, नये वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फँसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं। दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का ख़ामियाज़ा उप्र की जनता और बदहाल क़ानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।

तकनीकी शिक्षा से लेकर IPS बनने तक का सफर
राजीव कृष्ण ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। उन्होंने यह डिग्री 1985 से 1989 के बीच पूरी की। इसके बाद साल 1991 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चुने गए और उत्तर प्रदेश कैडर में नियुक्त हुए। राजीव कृष्ण ने अपने करियर में मथुरा, इटावा, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, आगरा, नोएडा और लखनऊ जैसे कई संवेदनशील जिलों में एसपी और एसएसपी के रूप में काम किया है। उनकी छवि एक ईमानदार, निष्पक्ष और सख्त अफसर की रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने एशिया में भारत का परचम लहराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 जून 2025। अनिमेष कुजुर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय हासिल किया, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। विपरीत परिस्थितियों में […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर