कोरबा में बवाल के बाद एक्शन: पुलिस ने दर्ज की छह FIR, कई बैंकों की ब्रांच हुई सील; एक रिकवरी एजेंट भेजा जेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 जनवरी 2025। जिले की कुछ महिलाओं ने शिकायत थी कि उन्होंने फलोरा माइक्रोफाइनेंस सहित अन्य से ऋण लिया है। इस दौरान कई रिकवरी एजेंट उन्हें घर आकर वसूली के नाम पर प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में शिकायत प्राप्त होने पर आज जिले में अलग-अलग थाने में माइक्रोफाइनेंस के रिकवरी एजेंटां के विरूद्ध छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस थाना कटघोरा, उरगा और करतला में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना की गई। इसी तरह कटघोरा एसडीएम ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की जांच के संबंध में अनुविभाग कटघोरा, जिला- कोरबा में संचालित माइक्रोफाइनेंस कंपनी क्रमशः एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक के कार्यालय को दल-बल के साथ सील किया गया।

स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेंट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर, उम्र 22 साल, निवासी सरखों बैगापारा चौकी नैला थाना जांजगीर के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली करते पाया गया। मौके पर शांति भंग होने की पूर्ण सम्भावना थी। पुलिस के पास इन्हें गिरफ्तार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से इन्हे धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त सभी प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन: प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को लगभग पांच किलोमीटर तक दंडवत होकर यात्रा निकाली। इन शिक्षकों ने माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार