नॉर्थ ईस्ट हादसे की जिम्मेदारी, वंदे भारत को उड़ाने की धमकी का सच खुला; रंजिश में चौंकाने वाली साजिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 06 नवंबर 2023। आदमी किसपर भरोसा करे और किस बात पर चिंतित हो भला! नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसे भीषण रेल हादसे को लेकर भी बिहार के एक शिक्षक ने भद्दा मजाक किया था। पुलिस की जांच में जब वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी जैसी ट्रेनों को लेकर धमकी का राज खुला तो शिक्षक तक पहुंचकर पुलिस भी चौंक गई। सामने आया कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को नमूना बताते हुए इन ट्रेनों को निशाना बनाने की बात लिख डेढ़ करोड़ रंगदारी मांगने वाली चिट्ठी एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक को फंसाने के लिए लिखी थी। धमकी भरी चिट्ठी में नाम-मोबाइल नंबर होने के कारण पुलिस तह तक पहुंच गई, वरना ढूंढ़ना आसान नहीं होता।

लेटर के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड की गई

रेल डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के अनुसार, स्टेशन प्रबंधक को एक लेटर मिल था। इसमें धमकी देते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। लेटर में लिखा गया था कि रकम नहीं देने पर वंदे भारत, राजधानी, जनशताब्दी ट्रेन नहीं बचेगी। पहले लेटर की अनदेखी करने पर आपलोग नार्थ-ईस्ट का हाल देख ही चुके होंगे। इसके बाद रेल प्रशासन दंग रह गई। फौरन मामले में केस दर्ज किया और छानबीन में जुट गई।

कमलदेव ने बताया- उसने यह चिट्ठी नहीं लिखी

रेल पुलिस ने इसके लिए विशेष टीम का गठन किया। लेटर में लिखे मोबाइल नंबर का लोकेशन और डिटेल निकाला गया। पता चला कि पटना के रामकृष्णानगर निवासी कमलदेव सिंह का यह नंबर था। शनिवार की रात रेल पुलिस ने कमलदेव के घर पहुंची। इसके बाद उससे पूछताछ की। इसके बाद कमलदेव ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। कमलदेव ने बताया कि उसने यह चिट्ठी नहीं लिखी। रेल पुलिस ने प्रमाण के लिए उसकी लिखावट और लेटर की लेखनी की जांच की, लेकिन यह मेल नहीं खाया।

4 माह पहले कामता प्रसाद जेल गया था

पूछताछ के दौरान कमलदेव ने बताया कि यह काम बहादुरपुर निवासी कामता प्रसाद का है। वह पटना सिटी के एक स्कूल में पढ़ाता है। जेल भेजनवाने के लिए कामता प्रसाद ने यह साजिश रची। इसके बाद पुलिस कामता प्रसाद के घर पहुंची। जांच के दौरान मिले सबूत और कामता प्रसाद से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन मामले में करोड़ों रुपये के गबन की बात सामने आई थी। इस आरोप में 4 माह पहले कामता प्रसाद जेल गया था। कुछ दिन पहले वह जमानत पर बाहर आया था।

Leave a Reply

Next Post

भारत के खिलाफ करारी हार के बाद इस देश में बवाल, खेल मंत्री ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलंबो 06 नवंबर 2023। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने विश्व कप में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रणसिंघे का श्रीलंका क्रिकेट के साथ महीनों से […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर