बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, बाराबंकी स्टेशन पर खंगाली गई पूरी ट्रेन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बाराबंकी 07 अप्रैल 2024। बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया।

भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। 9:42 से 10:32 तक सघन तलाशी हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं।  स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

सिंहभूम के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली बार होगा मतदान, हेलीकॉप्टरों से पहुंचाई जाएगी ECI की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 अप्रैल 2024। झारखंड में सिंहभूम लोकसभा सीट के माओवादी गढ़ के कई आंतरिक इलाकों में 13 मई को पहली बार या दशकों के लंबे अंतराल के बाद मतदान होगा। यहां दुनिया का सबसे घना सारंडा जंगल भी है, जहां लोग रहते हैं। ऐसे में फैसला लिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण