उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। उत्तम नगर में तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी। होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर लौट रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। 

शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी। लोगों का आरोप था कि आरोपियों पर दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात हैं।

मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम लड़की बालकनी में पानी का गुब्बारा लेकर खड़ी थी। गुब्बारा अचानक हाथ से छूटकर नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला पर जा गिरा। इस पर महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी थी। परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका था, बल्कि गलती से गिर गया था। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। झड़प में तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हुए थे।

गुस्साए लोगों ने उत्तम नगर थाने का घेराव किया और शुक्रवार देर रात तक थाने के बाहर सड़क पर बैठे रहे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान जारी है। वारदात के बाद सामाजिक माध्यम पर भी लोगों का गुस्सा फूटा, जिन्होंने वीडियो साझा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेमेतरा 07 मार्च 2026। बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा की गई मारपीट से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया […]

You May Like

कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे