महादेव ऐप को लेकर भूपेश बघेल पर एफआईआर, डिप्टी सीएम बोले- कानून की नजर में सब एक समान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। वहीं भिलाई के सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ मामले होंगे उनके खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज होगा। आपको बता दे कि ईओडब्ल्यू ने एफआईआर में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल की अब तक की एफआईआर में पहली बार पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है। महादेव केस में 19 आरोपियों के साथ भूपेश बघेल का भी नाम है। ईडी की रिपोर्ट पर हुई एफआईआर में भूपेश बघेल का नाम 6वें स्थान पर है। महादेव बुक चलाने वाले 5 प्रमुख लोगों रवि उप्पल, शुभम सोनी, चंद्रभूषण वर्मा, असीमदास और सतीश चंद्राकर के बाद भूपेश बघेल का नाम है। वहीं भिलाई के सामाजिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आला नेता पहुंचे। वहीं विजय शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ मामले होंगे उनके खिलाफ एफआईआर जरूर होगा। उनमें कोई साधारण और बड़ा आदमी नहीं है। राज कानून का होता है व्यक्ति का नहीं, कानून की नजर में सब एक होते हैं। उन्होंने कहा कि महादेव एप सट्टा के मामले में हम सब बहुत अच्छे से जानते हैं, जिन-जिन का नाम आया है उन पर एफआईआर दर्ज हुआ है। जांच होगी आगे और स्पष्ट हो जाएगा।

सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जांच हमारे समय का नहीं कांग्रेस के समय से चल रहा हैं। प्रथम दृष्टि में उनका नाम आया है तो उन्हें इसका सामना करना चाहिए। अगर निर्दोष होंगे तो किस बात का डर, दोषी होंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि जो भ्रष्टाचार और चोरी करेगा उसे पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर किया प्रहार, कहा- देश में तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की, बीजेपी सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र के साथ चली …

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 मार्च 2024। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दौरा कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हुए एफआईआर पर बयान दिया. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि महादेव एप मामले में लंबे समय से […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय