अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 29 जून 2024। कोरबा में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपए कीमती 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई है। आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में की है जहां कोरिया और एमसीबी जिले के शराब तस्कर बोलेरो वाहन में शराब की तस्करी कर रहे थे। अंग्रेजी शराब की अवैध रुप से ब्रिकी करने वालों के खिलाफ कोरबा की आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से उंचे ब्रांड की 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम नवीन तिवारी और मनोज खटिक है,जो एमसीबी और कोरिया जिले के निवासी है। मुखबीर के माध्यम से आबकारी विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी,जिसके आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एमपी पासिंग की बोलेरो वाहन को पकड़ लिया,जिससे भारी मात्रा में शराब को जप्त किया गया।

आबकारी अधिकारी सौरभ बख्शी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ोसी जिले से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है जहां सुबह 3:30 बजे की करवाई है दो आरोपी पकड़ में आए हैं नवीन तिवारी अनूपपुर निवासी मनोज खटीक महेंद्रगढ़ कोरिया दो आरोपी पकड़ में आया है जिनके कब्जे से वाहन क्रमांक एमपी 65 जेड बी 4549 बोलेरे वाहन को पकड़ा गया जिनके कब्जे से मैकडॉवेल’ नंबर वन पांच पेटी 148 सिग्नेचर 6 पेटी, ब्लेंडर प्राइड 3 पेटी, रॉयल स्टैग 5 पेटी घटना स्थल कटघोरा नेशनल हाईवे अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पकड़ा गया है।

आरोपी शराब को कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारी इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रहे है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नीट-यूजी के मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- सरकार ने SC में इस विषय को लेकर झूठ बोला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जून 2024। कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता को लेकर शनिवार को दावा किया कि गुजरात के गोधरा में पेपर लीक होने का मामला स्पष्ट हो चुका है और इसके बावजूद सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इस विषय को लेकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस