छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, सीएम ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 17 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का वादा किया था। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा। अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत पर आभार जताने के लिए नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दी।

उन्होंने खैरागढ़ की जनता को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि जनादेश ने छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कामकाज पर अपनी मुहर लगायी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले हैं और यह सब सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे दो घंटे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घंटे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने यशोदा वर्मा के विधायक निर्वाचित होने के तीन घंटे के भीतर ही पूरा कर दिया है।

राज्य के राजस्व विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: बलरामपुर के भुतही मोड़ में सड़क निर्माण करवाने के लिए 250 सुरक्षाकर्मी तैनात, नक्सली हमले की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बलरामपुर 17 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील जिले बलरामपुर के भुतही मोड़ गांव में सड़क निर्माण करवाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दरअसल, बलरामपुर जिले के चुचुना और पुंडाग के नक्सल प्रभावित गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के दौरान […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन