14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म “मोदी जी की बेटी”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 सितंबर 2022। जल्द ही रूपहरे पर्दे पर निर्माता व लेखक अवनि मोदी की फिल्म मोदी जी की बेटी आ रही हैं।इस फिल्म में वह स्वयं मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।अवनि के साथ इस फ़िल्म में जाने माने एड फ़िल्म निर्देशक एडी सिंघ भी इस फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक हैं। वर्तमान समय में जहां अधिकांश फिल्में या तो रिमेक होती है या फिर बायोपिक या फिर पुराने कॉन्सेप्ट पर आधारित रहती हैं। ऐसी फिल्मों को देखकर दर्शक ऊब चुके हैं।अब उन्हें नवीन दृष्टिकोण या अलग सोच की कहानी पसंद आती हैं। ऐसे ही दृष्टिकोण और सोच वाली कहानी मोदी जी की बेटी फ़िल्म को बाक़ी फ़िल्मों से अलग बनाती है।  मोदी जी की बेटी फिल्म एक लड़की की कहानी हैं, जो पाकिस्तान जाकर भारत को गौरवान्वित करती हैं। फिल्म हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच के तनाव और सोच को दर्शाती हैं। भारत हमेशा ही पड़ोसी देश के दोगलेपन को बर्दाश्त करता आया है।अब वह समय आ गया है कि उसका सही प्रकार से जवाब दिया जाए।ताकि वे दोबारा भारत से उलझने की हिम्मत ना करे। इस फिल्म की कहानी में गंभीरता के साथ-साथ ढेर सारी कॉमेडी भी है।  फिल्म में अवनि मोदी कैसे पाकिस्तान पहुँच जाती है और वहां जाके कैसे पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़ती है यह दिखाया है। इसमें काफ़ी सारे ट्विस्ट और टर्न है,जो फिल्म को दिलचस्प मोड़ पर ले आते हैं।

     फ़िल्म के संवाद भी ऐसे है जो लोगों की ज़ुबान पर काफी वर्षों तक रहने वाले हैं। फिल्म का नाम मोदी जी की बेटी क्यूँ है यह भी बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला हैं।अवनि मोदी इससे पहले काफ़ी सारी तमिल और गुजराती भाषा की फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म मधुर भंडारकर निर्देशित कैलेंडर गर्ल थी जिसमें उनके काम को काफ़ी सराहना मिली।  इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक एडी सिंघ भी पहले काफ़ी एड फ़िल्म का निर्देशन कर चुके हैं और मोदी जी की बेटी उनकी पहली फ़ीचर फ़िल्म है। फिल्म का निर्माण ऐ इ क्रीएटिवस ने किया है और फ़िल्म के प्रेज़ेंटर ब्रांडेक्ष इंडिया है।अवनि मोदी, एडी सिंह और अर्पित गर्ग फ़िल्म के निर्माता हैं।   फिल्म की पटकथा, कहानी और संवाद अवनी मोदी ने लिखे हैं। फ़िल्म में अवनि के साथ बेगमजान तथा टोटल धमाल फ़ेम पितोबाश त्रिपाठी और सेक्रेड गेम्ज़, केसरी और लोकप्रिय टीवी सीरीयल सुमित सम्भाल लेगा के ऐक्टर विक्रम कोचर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तीनों ऐक्टरों की जुगलबंदी इस फ़िल्म को मज़ेदार और धमाकेदार बनाती है। 

फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर मार्क डी म्यूज़,उज़ैर और संतोख सिंह हैं। फिल्म के गाने को रैपर पैरी जी,उज़ैर और संतोख सिंह ने गाया है। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में हुई है। फ़िल्म नारी शक्ति के साथ देशभक्ति की भावना भी ओतप्रोत है। फिल्म का अखिल भारतीय प्रदर्शन 14 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन

शेयर करेकहा-ये दिन इतिहास में दर्ज, यहां के विधायकों की जिद से हुआ साकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ का राजनीतिक-प्रशासनिक मानचित्र पूरी तरह बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ में प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप