संयुक्त राष्ट्र: भारत ने पाक को फिर लगाई लताड़, कहा- एक तरफ आप शांति की बात करते, आपके पीएम लादेन को शहीद बताते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर ए अमरनाथ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधि से कहा कि आप यहां शांति और सुरक्षा की बात कर रहे हैं और आपके प्रधानमंत्री इमरान खान ओसामा बिन लादेन जैसे वैश्विक आतंकवादी को शहीदों के रूप में महिमामंडित करते हैं। भारत की पहली समिति (निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों) पर जेनरल डिबेट में ए अमरनाथ ने  कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों की परवाह किए बिना वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान बार-बार अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद में शामिल रहा है। पाकिस्तान बहुपक्षीय मंचों पर झूठ फैलाने का बेताब प्रयास सामूहिक अवमानना का पात्र है।

इससे पहले भी पाकिस्तान को मिला है करारा जवाब

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान को भारत ने आईना दिखाया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा था कि पाकिस्तान में आम लोगों और अल्पसंख्यकों पर बर्बरता जारी है, लेकिन वे भारत के खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं। इस तरह से भ्रम फैलाने वाले देश की सामूहिक तौर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसे लोग अपनी मानसिकता के कारण सहानुभूति के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम सुनते आ रहे हैं कि पाक ‘आतंकवाद का शिकार’ है। लेकिन यह वह देश है जिसने खुद आग लगाई है। वह आतंकियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। इससे पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

PKL 2021: 22 दिसंबर से होगी प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत, बेंगलुरु में खेला जाएगा पहला मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। प्रो कबड्डी लीग सीजन आठ की तारीख का एलान कर दिया गया है। लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी जिसका पहला मुकाबला बैंगलुरु में खेला जाएगा। लीग में 12 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'