बिहार में जहरीला शराब : भागलपुर और गोपालगंज में चार दिन में 16 की मौत, मृतकों में पुलिस वाहन चालक भी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 15 मार्च 2022। पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में अवैध व जहरीली शराब पीने से मौतों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते चार दिनों में राज्य के भागलपुर व गोपालगंज में जहरीली शराब के सेवन से 16 लोगों की मौत हो गई।   भागलपुर में मृत छह लोगों में एक साबापुर पुलिस थाने का वाहन चालक भी शामिल है। उधर, गोपालगंज में 10 लोगों की विषाक्त शराब पीने से मौत हुई है। ड्राइवर की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना शराब पीता था। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन का कहना है कि दो मृतकों के परिजनों का कहना है कि वो बीमार थे। हालांकि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

गोपालगंज में सोमवार को छह और मौतों के साथ मृतक संख्या 10 हो गई है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में दम तोड़ा था। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार का कहना है कि परिवार के लोगों व डॉक्टरों ने शराब पीने से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। 
सीवान व चंपारण में भी मौतें 
इससे पहले नौ मार्च को सीवान के डेरोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में तीन लोगों की मौत हुई थी। ये मौतें भी विषाक्त शराब के चलते होने का दावा किया गया था। इनमें से दो लोगों का अंतिम संस्कार पुलिस के पहुंचने से पहले ही कर दिया गया।  वहीं पूर्वी चंपारण जिले के खापटोला गांव में भी एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत हो गई थी। 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी आए दिन अवैध शराब या जहरीली शराब के सेवन से मौतों की खबरें आती रहती हैं। बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

इंडियन वेल्स में हारे मेदवेदेव, तीन हफ्ते में छिन गया नंबर एक का ताज, जोकोविच फिर शीर्ष पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 15 मार्च 2022। इंडियन वेल्स मास्टर्स के तीसरे दौर में हार के साथ ही डेनिल मेदवेदव टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसका असर डब्लूटीए रैंकिंग पर भी पड़ा है और मेदवेदव दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तीन हफ्ते बाद ही उनकी बादशाहत […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा