नागपुर टेस्ट के बीच संजय मांजरेकर पर भड़के मुरली विजय, विराट कोहली-रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार वह टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय के निशाने पर आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर मांजरेकर पर हमला किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग करते हुए लिखा, ”मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी दक्षिण के क्रिकेटरों की तारीफ नहीं करते।” उनके इस ट्वीट से फैंस हैरान हो गए और पता लगाने कि मुरली ने ऐसा किसके लिए लिखा है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में खेल रही थी। लंच से कुछ देर पहले टीवी पर आंकड़े दिखाई गए। जिसमें यह बताया कि किस खिलाड़ी का कनवर्जन रेट (अर्धशतक को शतक में बदलने के मामले में) बेहतर है। इसमें मुरली विजय शीर्ष पर दिखाई दिए। उनसे पीछे मोहम्मद अजहरुद्दीन, पॉली उमरीगर, रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आए।

मांजरेकर ने क्या कहा था?
टीवी पर ग्राफिक दिखने के बाद कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा, ”मुझे आश्चर्य हो रहा है कि मुरली विजय शीर्ष पर हैं।” मांजरेकर की टिप्पणी पर विजय भड़क गए। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर कहा, “संजय मांजरेकर हैरान है, वाह”। इसके बाद वह एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया। मुरली ने लिखा, ”मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी भी दक्षिण की सराहना नहीं कर सकते।

संन्यास ले चुके हैं मुरली विजय
विजय ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस 38 वर्षीय क्रिकेटर ने 61 टेस्ट में दिखाई दिए। इस दौरान 12 शतकों की मदद से उन्होंने 3982 रन बनाए। 17 वनडे में उन्होंने 339 और नौ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का शिवराज पर रामचरित मानस की चौपाई से पलटवार, बोले- झूठइ लेना, झूठइ देना, झूठइ भोजन...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 10 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल-जवाब का खेल जारी है। शुक्रवार को शिवराज ने कमलनाथ से 14वां सवाल पूछा। कांग्रेस और कमलनाथ पर झूठे होने का आरोप भी लगाया। कमलनाथ ने राम चरित मानस की चौपाई का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप