‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़

admin
शेयर करे

‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना 

‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 अप्रैल 2026। मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक ऐसी कहानी दस्तक दे रही है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के आईने में झांकने का साहस भी देती है। औशिम खेतरपाल की नई फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही चर्चा में है—एक ऐसी झलक, जो पहचान, अस्वीकृति और आत्म-स्वीकार की गहरी भावनाओं को छूती है। साईं बाबा पर आधारित प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले औशिम खेतरपाल इस बार एक अलग और बेहद संवेदनशील विषय लेकर आए हैं।

फिल्म के निर्देशक आशीष सक्सेना कहते हैं, “यह कहानी सच्चाई से निकली है… हमने इसे पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पेश किया है। औशिम खेतरपाल के शब्दों में, “यह फिल्म उन आवाज़ों की सच्चाई है जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है… खुद को स्वीकार करना ही सबसे बड़ा साहस है।” मुख्य भूमिका निभा रहे आकाश वर्मा के लिए यह किरदार एक जिम्मेदारी जैसा रहा। वे कहते हैं, “यह सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि उन भावनाओं को समझने का मौका था, जिनसे कई लोग रोज़ गुजरते हैं। कहानी अमित से अमिता बनने की है—एक ऐसी यात्रा, जिसमें दर्द, अस्वीकृति, अपनापन और अंततः आत्म-स्वीकृति का उजाला है।

‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ एक सोशल ड्रामा के साथ-साथ एक इंस्पिरेशनल कमिंग-ऑफ-एज फिल्म है, जो दर्शकों को सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि सोचने का नजरिया भी देगी।

Leave a Reply

Next Post

सड़कें बनेंगी कमाई का जरिया: सिटीयस ट्रांसनेट का बड़ा निवेश अवसर

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 अप्रैल 2026। इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के क्षेत्र में एक नया अवसर सामने आ रहा है। सिटीयस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट अपना बहुप्रतीक्षित इश्यू 17 अप्रैल 2026 को खोलने जा रहा है, जो 21 अप्रैल 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इस इश्यू का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज