राहुल गांधी ने घरों की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता, कहा- गरीबों से सपने देखने का अधिकार छीना गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 जून 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घरों की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों से सपने देखने का अधिकार भी छीन लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार जब कोई आपको सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े बताए तो उन्हें अपने घरेलू बजट की सच्चाई बताएं। अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आय के हिसाब से शीर्ष 5 प्रतिशत शहरी परिवारों को भी मुंबई में घर खरीदने के लिए 100 वर्षों से अधिक तक बचत करनी पड़ेगी। उन्होंने लिखा कि यदि आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो मैं इसे दोहराता हूं कि ‘मुंबई में घर खरीदने के लिए, भारत के सबसे अमीर पांच प्रतिशत लोगों को भी अपनी आय का 30 प्रतिशत 109 वर्षों तक बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि यही हाल है ज्यादातर बड़े शहरों का, जहां आप अवसरों और सफलता की तलाश में कड़ी मेहनत करते हैं। और इतनी बचत कहां से आएगी? लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग को विरासत में धन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां मिलती हैं। बच्चों की महंगी शिक्षा, महंगे इलाज की चिंता, माता-पिता की जिम्मेदारी या परिवार के लिए एक छोटी कार।

गांधी ने कहा कि अभी भी दिलों में एक सपना है कि ‘एक दिन’ हमारा अपना घर होगा! लेकिन जब वह एक दिन अमीरों के लिए भी 109 साल दूर हो, तो समझ लीजिए कि गरीबों को उनके सपनों के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। हर परिवार को आरामदायक चार दीवारें और सिर पर छत की जरूरत होती है, लेकिन दुर्भाग्य से इसकी कीमत आपके पूरे जीवन की कड़ी मेहनत और बचत से भी अधिक होती है। राहुल गांधी ने कहा कि अगली बार जब कोई आपको सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े बताए, तो उन्हें अपने घरेलू बजट के बारे में सच्चाई दिखाएं और पूछें कि यह अर्थव्यवस्था किसके लिए है?

Leave a Reply

Next Post

नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों के शव बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 26 जून 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अबूझमाड़ इलाके में यह मुठभेड़ हुई। दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। बड़े नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव