केंद्र की योजनाओं ने किसानों को बनाया सशक्त, पीएम मोदी बोले- किसानों को ताकत दे रही हमारी सरकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2022। फसल के मौसम और बैसाखी के पर्व से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ और अन्य योजनाएं करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। पीएम मोदी ने रविवार को एक ट्वीट में किसानों के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभों का विवरण साझा करते हुए कहा लिखा कि सशक्त किसान एक समृद्ध राष्ट्र की कुंजी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश को हमारे किसान भाइयों और बहनों पर गर्व है। देश में किसानों को और सशक्त बनाया जाए तो नया भारत और समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि से संबंधित अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि देश में 11.3 करोड़ किसानों को योजनाओं से सीधे लाभ हुआ है, जिसमें 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में स्थानांतरित किए गए हैं। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक मदद मिली है। जबकि 1.30 लाख करोड़ रुपये की राशि COVID महामारी के दौरान हस्तांतरित की गई है। इसका लाभ विशेष रूप से छोटे किसानों तक पहुंचा है।

2019 में हुई थी किसान सम्मान निधि की घोषणा

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा फरवरी 2019 में पेश किए गए भारत सरकार के अंतरिम केंद्रीय बजट में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा की गई थी। जिसमें सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक मिलेंगे। इस बीच, कृषि अवसंरचना कोष के तहत कृषि संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1 लाख करोड़ की ऋण सुविधा प्रदान की गई है। इनमें 11,632 परियोजनाओं के लिए 8,585 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि 1.73 करोड़ किसानों ने ई-एनएएम प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराया है। जिसने 1.87 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

क्या है राष्ट्रीय कृषि बाजार

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) भारत में कृषि वस्तुओं के लिए एक आनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म है। ई-मार्केट किसानों, व्यापारियों और खरीदारों को आनलाइन व्यापार की सुविधा प्रदान करता है और बेहतर कीमत दिलाने में मदद करता है। साथ ही उपज के सुचारू विपणन के लिए सुविधाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद में वंशवाद: मसूद अजहर के सभी 5 भाई आतंकी, बाप की तरह जहर उगलता है हाफिज सईद का बेटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अप्रैल 2022। माना जाता है कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनता है। मगर, दहशतगर्दी में भी इस तरह के कई उदाहरण हैं जब बेटे ने बाप का खूनी रास्ता अपनाया। इसी कड़ी में हाफिज सईद के बेटे हाफिज […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड