पंजाब चुनाव: किसानों के नाम पर बनी पार्टी 6 सीटों पर उद्योगपतियों को देगी टिकट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंडीगढ़ 15 जनवरी 2022। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर करने वाले कुछ किसान संगठन अब पंजाब के सियासी अखाड़े में नजर आएंगे। सयुंक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) नाम के किसान संगठन ने पंजाब चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मोर्चा ने टिकट के लिए आवेदन भी मंगाए हैं।  आपको बता दें कि कम से कम 1,273 लोगों ने सयुंक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के समक्ष टिकट के लिए अपने दस्तावेज जमा कराए हैं। 

किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता सरकार पर उद्योगपतिियों के हाथों की कठपुतली बनने का लगातार आरोप लगाते रहे। दिल्ली से लगने वाली विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर इसको लेकर कई होर्डिंग और बैनर भी लगवाए गए। वहीं, अब किसान राजनीतिक संगठन के नेताओं ने कहा कि लुधियाना के छह शहरी क्षेत्रों का टिकट उद्योगपतियों को दिया जाएगा। शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेता प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि एसएसएम ने घोषणा की थी कि वह सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में ईमानदार, शिक्षित और योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगा। हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। भंगू ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि लुधियाना शहर की छह सीटें उद्योगपतियों को दी जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

रतन टाटा ने शेयर की Rockstar Slash के साथ तस्वीर, रणवीर सिंह ने हैरान होकर कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गन्स एन ‘रोजेज के गिटारवादक शाऊल हडसन उर्फ ​​स्लैश के साथ नज़र आ रहे हैं. टाटा संस के चेयरमैन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग