संकट में लालू: कम होने का नाम नहीं ले रहीं राजद प्रमुख की मुश्किलें, ईडी जब्त कर सकती है घोटाले से बनाई गई संपत्ति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 24 फरवरी 2022। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें अभी कम नहीं होने वाली हैं। 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद इस समय वह रांची के राजेंद्र प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाज करा रहे हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इस घोटाले में शामिल लोगों द्वारा कमाई गई संपत्तियों को जब्त कर सकती है। लालू यादव को हाल ही में चारा घोटाले के पांचवें मामले के संबंध में विशेष सीबीआई अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यह मामला डोरांडा कोष में 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से संबंधित था। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि जरूरी कार्रवाई के लिए फैसले, एफआईआर और आरोपपत्र की प्रति ईडी को उपलब्ध कराई जाए।

विशेष सीबीआई अदालत ने 21 फरवरी को दिया था आदेश
21 फरवरी के अपने आदेश में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि ने कहा था कि पता चला है कि इस मामले में दोषियों और मृत आरोपियों द्वारा बनाई संपत्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा था, यह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच का विषय हो सकता है। घोटाला सामने आने के बाद आरोपी जांच का दायरा कम करने की कोशिश कर रहे थे।

अगर कानून अनुमति देता है तो कार्रवाई कर सकती है ईडी
आदेश में कहा गया था, ‘प्रवर्तन निदेशालय यदि चाहे और कानून अनुमति दे तो दोषियों या मृत अभियुक्तों द्वारा गलत तरीके से अर्जित धन से बनाई गई ऐसी संपत्तियों की पहचान और जब्ती के लिए आगे बढ़ सकता है। इस तरह, सीबीआई को इस फैसले, प्राथमिकी और आरोपपत्र आदि की एक प्रति ईडी को उनकी ओर से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्रदान करने का निर्देश दिया जाता है।’

Leave a Reply

Next Post

हथियार रख दो और घर लौट जाओ, युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मॉस्को 24 फरवरी 2022। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया है। यही नहीं वह य़ुद्ध को लेकर बेहद आक्रामक हैं। पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वे हथियारों को रख दें और […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग