पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और जयंत यादव को टेस्ट सीरीज के लिए भेजा जा सकता है इंग्लैंड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 जुलाई 2021। भारत की क्रिकेट टीम एक ही समय पर दो अलग-अलग देशों में खेल रही है। एक टीम विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी में है तो वहीं दूसरी तरफ एक टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। श्रीलंका में तो भारत ने वनडे सीरीज जीत ली है और अब उनकी निगाहें टी-20 सीरीज जीत पर है। लेकिन इंग्लैड से भारत के लिए खबर अच्छी नहीं आ रही है। पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को चोट के कारण स्वदेश लौटना पड़ा। अब भारत को एक साथ दोहरा झटका लगा है। नेट गेंदबाज के रूप में गए तेज गेंदबाज आवेश खान और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ हो वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और जयंत यादव को सीरीज से बाहर हुए खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर इंग्लैंड भेजा जा सकता है।

पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और जयंत यादव को इंग्लैंड भेजा जा सकता है। चूंकि आवेश खान नेट गेंदबाज के रूप में गए थे, इसलिए उनके बदले किसी खिलाड़ी को नहीं भेजा जाएगा। आवेश और सुंदर दोनों ही ऊंगली की चोट से जुझ रहे हैं। गिल के चोटिल होने के बाद इंडियन टीम मैनेजमेंट ने एक खिलाड़ी की मांग की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया था। अब तीन खिलाड़ियों को भेजे जाने की खबर आ रही है। जयंत यादव को सुंदर की जगह, पृथ्वी को गिल की जगह तो वहीं सूर्यकुमार यादव अजिंक्य रहाणे की जगह भेजा गया है। रहाणे हैमस्ट्रिंग इंजरी से जुझ रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने काउंटी XI के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेला था।

सूर्यकुमार और पृथ्वी इस समय श्रीलंका में सीमित ओवर की सीरीज खेल रहे हैं। ये दोनों श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा रहे हैं। अभी भारत को श्रीलंका में तीन टी-20 मैचों के सीरीज खेलनी है। अभी ये बात साफ नहीं हो पाई है कि ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए कब रवाना होंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद उन्हें इंग्लैंड भेजा जाएगा। जयंत यादव अभी भारत में हैं और वे शॉ और सूर्यकुमार को कब जॉइन करते हैं, इसपर अभी स्थिति साफ नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया बेगुनाह, बोलीं- पोर्न प्रोडक्शन में नहीं हैं शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 जुलाई 2021। मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दावा किया है कि उनका हॉटशॉट्स से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति राज कुंद्र का भी बचाव किया है। शिल्पा ने कहा कि राज कुंद्रा के मोबाइल एप्लिकेशन पर सटीक कंटेंट […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय