इंडिया बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का टेस्ट में प्रवेश, सचिन-द्रविड़ से है स्पेशल कनेक्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 25 नवंबर 2021 । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में शुरू हो चुका है. इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय मूल के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को भी जगह मिली है. रवींद्र वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी कीवी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एकादश में जगह नहीं मिली थी.

रचिन रवींद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 18 नवंबर 1999 को हुआ था. रवींद्र के पिता रवि कृष्णमूर्ति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे हैं. नब्बे के दशक में अपने काम के सिलसिले में बेंगलुरु छोड़कर वह न्यूजीलैंड चले गए थे  वहीं, रचिन रवींद्र का जन्म हुआ था. कृष्णमूर्ति को क्रिकेट से बेहद लगाव है, इसलिए उन्होंने वेलिंगटन में एक क्रिकेट क्लब की भी स्थापना की हुई है.

रचिन रवींद्र के नाम का भारत के महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर एवं राहुल द्रविड़ से खास कनेक्शन है. रचिन रवींद्र के पिता रवि कृष्णमूर्ति इन दोनों भारतीय प्लेयर्स के बहुत बड़े फैन थे. उन्होंने राहुल के Ra और सचिन के Chin को मिलाकर नाम रखने का फैसला किया. इस तरीके से उनके बेटे का नाम रचिन हो गया.

बाएं हाथ से बैटिंग एवं बॉलिंग करने वाले रचिन ने 2016 और 2018 में न्यूजीलैंड के लिए अंडर-19 विश्व कप में भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा रचिन हालिया न्यूजीलैंड की स्क्वॉड में लगातार बने हुए हैं. रचिन ने सितंबर 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. रचिन ने छह टी20 इंटरनेशनल में 54 रन बनाने के अलावा छह विकेट चटकाए हैं.

22 साल की रचिन रवींद्र ने साल 2018 में यूएई में पाकिस्तान ए के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू किया था. उन्होंने अभी तक 12 लिस्ट ए मैच में 316 रन के अलावा आठ विकेट लिए हैं. वहीं, 28 फर्स्ट क्लास मैचों रवींद्र ने 38.90 की औसत से 1595 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 10 अर्धशतक निकले. फर्स्ट क्लास मैचों में रवींद्र के नाम अब तक 25 विकेट दर्ज हैं.

Leave a Reply

Next Post

Arya 2 Trailer: पति की मौत का बदला लेने शेरनी बनकर लौटी 'आर्या', दमदार रोल में सुष्मिता सेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 25 नवंबर 2021 । बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन की सक्सेसफुल वेब सीरीज आर्या के दूसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है. आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 10 दिसंबर को आप […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान