संजू राठौड़ का गाना “सुंदरी” बना सेंसेशन,  “गुलाबी साड़ी” के बाद अब “सुंदरी” से छाए संजू राठौड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। मुंबई में आयोजित यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रात साबित हुई। इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बना युवा स्टार संजू राठौड़ का नया ट्रैक “सुंदरी”, जिसका धमाकेदार लाइव लॉन्च किया गया। हजारों दर्शकों के सामने पहले इस गाने का म्यूजिक वीडियो बड़े पर्दे पर दिखाया गया और उसके बाद संजू ने जब मंच पर लाइव परफॉर्म किया तो पूरा एरिना झूम उठा। परफॉर्मेंस के दौरान संजू ने अपने सुपरहिट गाने “गुलाबी साड़ी” और “शैकी” भी गाए, जिससे दर्शकों का जोश चरम पर पहुंच गया।
 
“सुंदरी” की खासियत
संजू राठौड़ ने इस गाने को खुद गाया और कंपोज़ किया है, जबकि इसे जी स्पार्क  ने प्रोड्यूस किया है। “सुंदरी” मराठी फोक की जड़ों को पॉप म्यूज़िक की ऊर्जा और आर एंड बी के स्मूद फ्लो के साथ जोड़ता है। दमदार विजुअल्स और एडवांस्ड वीएफएक्स इसे सिर्फ गाना नहीं, बल्कि विजुअल एक्सपीरियंस भी बनाते हैं।
 
लॉन्च पर संजू ने कहा, “‘गुलाबी साड़ी’ और ‘शैकी’ से मिले प्यार ने मुझे और बड़ा सोचने की प्रेरणा दी। ‘सुंदरी’ मेरे दिल के करीब है क्योंकि इसमें हमारी संस्कृति की झलक है और साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं को भी आकर्षित करता है। यूट्यूब फैनफेस्ट जैसे मंच पर इसे लॉन्च करना बेहद खास था। हजारों लोगों को पहली बार लाइव ‘सुंदरी’ पर थिरकते देखना एक अविस्मरणीय पल था।”
 
 “सुंदरी” का भव्य प्रीमियर इस बात का सबूत है कि बिलीव कलाकारों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
इस साल के यूट्यूब फैनफेस्ट में संजू राठौड़ के साथ कई लोकप्रिय हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें कुशा कपिला, फराह खान, पायल धरे, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अंशु बिष्ट , करिश्मा गंगवाल , शक्ति मोहन और लिसा मिश्रा जैसे नाम शामिल रहे।
 
 

Leave a Reply

Next Post

ब्रेन सर्जरी ने दिलाई 10 साल पुराने दर्द से राहत, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से जूझते सोशल वर्कर को नई जिंदगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। ग्लेनेईगल्स अस्पताल के डॉक्टरों ने समय पर की गई सफल ब्रेन सर्जरी से 56 वर्षीय सोशल वर्कर सुशील वर्मा को असहनीय दर्द से निजात दिलाई। पिछले दस वर्षों से वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसे दुनिया […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी