‘बीजेपी में बहुत ज्यादा होती है नाटक-नौटंकी’: सीएम भूपेश ने कहा- अब पीएम मोदी मित्रों से परिवारजनों पर आ गए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी में नाटक और नौटंकी बहुत ज्यादा होती है। इसे हम पिछले 10 साल से देख रहे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी महिला बिल लाई है। इसे 2024 में लागू किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह बिल लाया गया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब वो मित्रों से परिवारजनों पर आ गए हैं। सब लोग जानने लगे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।

अमित शाह पर कसा तंज 
सीएम भूपेश बघेल ने पाटन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम कैंसिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि शाह का दौरा लगातार कैंसिल हो जा रहा है, क्या बात है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन में रात्रि विश्राम करने वाली थीं, लेकिन वह भी नहीं आईं। अब केवल बच गए तो मुख्यमंत्री रघुवर दास।

‘बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?, पता ही नहीं चलता’
भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में मेंबरशिप होता है, यह पता चलता है, लेकिन उसके अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है, यह पता ही नहीं चलता। कांग्रेस में टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि सबसे पहले ब्लॉक और जिला कमेटियों के सुझावों को कांग्रेस कमेटी में रखी जाती है। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति में, फिर स्क्रीनिंग कमेटी में रखी जाती है। सीएम ने बीजेपी के ‘वन, नेशन वन इलेक्शन’ पर कहा कि इसी के लेकर हम देख रहे थे, लेकिन ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ वाली कहावत साबित हुई। लोकसभा में महिला बिल पारित हुआ है, वह 2029  में या 2039 में लागू होगा यह भी भरोसा नहीं है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी। फिर इस पर चर्चा होगी। 

25 सितंबर को बिलासपुर आएंगे राहुल गांधी, 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित
सीएम भूपेश ने कहा कि बिलासपुर में 25 सितंबर को राहुल गांधी की आमसभा है। वह साढ़े 7 लाख आवास योजना की राशि वितरित करेंगे। वहां पर बहुत बड़ा सम्मेलन होगा। इसके बाद 28 सितंबर को बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे आएंगे। वहां पर किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि का वितरित किए जाएंगे। 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है। कांकेर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। दूसरी ओर पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी होगा। 

‘पीएम मित्रों से परिवारजनों पर आ गए हैं’
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब वो मित्रों से परिवारजनों पर आ गए हैं। सब लोग जानने लगे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। आजकल फोन पर भी कॉल आ रहे हैं कि धान केंद्र सरकार खरीदती है। इस संबंध में प्रियंका गांधी ने भिलाई में मंच से कहा था कि यदि के धान केंद्र सरकार खरीदती है तो यूपी के किसान 1200 से लेकर 1400 में धान बेचने के लिए क्यों मजबूर हैं। सीएम ने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि रमन सिंह के कार्यकाल में 300 रुपए बोनस सरकार दे रही थी, तो यह पीएम मोदी के कहने पर बंद हुआ? सरकार जब 15 क्विंटल धान खरीद रही थी तो उसे 10 क्विंटल करने के लिए क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था? किसानों को गुमराह नहीं किया जा सकता। 

Leave a Reply

Next Post

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

शेयर करे‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’’ लगातार तीसरी बार पुरस्कृत बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला के आयोजन और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिला पुरस्कार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप