गर्मी से झुलसा प्रदेश, 48 के पार पहुंचा पारा, ये जिले रेड अलर्ट में, गर्मी और लू से 6 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 28 मई 2024। नौतपा के तीसरे दिन मई के महीने में प्रदेश में झांसी सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां इतना पारा 132 साल पहले दर्ज किया गया था। वहीं, आगरा में गर्मी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का पारा सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर था। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

47 डिग्री के साथ मथुरा-वृंदावन व एटा दूसरे स्थान पर रहे। एटा में पीआरडी जवान बेहोश होकर गिरा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज में 45.6 डिग्री, फिरोजाबाद में 45 व मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। तपते बुदेलखंड में भीषण गर्मी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन चित्रकूट, दो महोबा और एक-एक हमीरपुर और औरैया के हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री से 31.8 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, 30 मई से तापमान में बदलाव शुरू होगा।

प्रदेश के इन हिस्सों में रात का पारा भी सामान्य से अधिक रहने के आसार
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाके।

लखनऊ में सीजन में पहली बार सबसे गर्म दिन, पारा 44.3 डिग्री

 प्रदेश के अन्य शहरों की तरह राजधानी भी भीषण गर्मी झेल रही है। सोमवार को इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 18 मई को दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, फिलहाल दो दिन गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मई के अंतिम दिन में पारे में गिरावट शुरू होगी। लखनऊ में इससे अधिक गर्मी वर्ष 2019 की मई में पड़ी थी। उस समय पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

24 मई से लगातार 40 पार बना है तापमान
23 मई तक राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से नीचे था। 24 से इसमें बढ़ोतरी शुरू हुई। दिन का तापमान 40.2 डिग्री से 44.3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 को 28.6 डिग्री था, जो लगातार बढ़ते हुए 31.2 डिग्री पहुंचा। 25 मई को रात का पारा 31.3 डिग्री दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 28 मई 2024। जगदलपुर के कोंडागांव जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले सेवन राठौर की सात वर्षीय बच्ची को सोने के दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप