राज्यपाल आरएन रवि बोले- देश में बीते एक दशक में असाधारण बदलाव, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 17 सितंबर 2025। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि बीते एक दशक में देश में असाधारण बदलाव हुए हैं। इस दौरान आर्थिक न्याय के लक्ष्य को हासिल किया गया और 25 करोड़ लोगों को गरीबी की दलदल से बाहर निकाला गया। सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल योजना आयुष्मान भारत के जरिये 50 करोड़ देशवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया गया। देश के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई और ग्रामीण भारत के 78 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचाया गया। राज्यपाल रवि भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने पर श्री अरबिंदो के दृष्टिकोण पर आधारित यह प्रयोगात्मक शहर ऑरोविले में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2014 के बाद देश के आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए असाधारण बदलाव की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में गरीबी 30 फीसदी से घटकर चार फीसदी पर आ गई है। चार करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए हैं। देश खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूत स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के नए संकल्प को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है। जम्मू-कश्मीर में शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बहाली हुई है। नक्सलवाद 200 जिलों से घटकर एक दर्जन से भी कम जिलों में सिमट गया है। पूर्वोत्तर भारत शांति की राह पर है और संघर्ष जोन विकास के केंद्र के रूप में बदल गए हैं।

विजन 2047 : कर्तव्य काल
राज्यपाल रवि ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 संकल्पों का भी उल्लेख किया। इसमें सभी नागरिकों की ओर से अपने कर्तव्यों का पालन, सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करते हुए समावेशी विकास, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता, औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति, वंशवाद शासन से मुक्त राजनीति, सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए योग्यता आधारित आरक्षण, महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास, राष्टीय सुरक्षा सर्वोपरि लक्ष्य प्रमुख हैं।

देश को एक परिवार मानने पर जोर
सम्मेलन की शुरुआत भारत के शाश्वत आध्यात्मिक आधार पर गहन चिंतन के साथ हुई और राष्ट्र को एक परिवार मानने पर जोर दिया गया। जाने-माने विद्वान डॉ. स्वरूप प्रसाद घोष ने कहा कि भारत की अवधारणा क्षेत्रीय सीमाओं से परे है। ऑरोविले फाउंडेशन की सचिव डॉ. जयंती रवि ने कहा कि अरबिंदो के मानव एकता के प्रयोगात्मक शहर के रूप में स्थापित ऑरोविले शहर पूर्व और पश्चिम के समन्वय का प्रतीक है। वैश्विक सभ्यता में भारत के अद्वितीय योगदान का प्रतिनिधित्व करता है। यहां सभी देशों के लोग दिव्य चेतना के सेवकों के रूप में एक साथ रहते हैं और मानव एकता के लिए भौतिक और आध्यात्मिक अनुसंधान के लिए काम करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शन, युकां ने निकाली बेरोजगारी झांकी, हाथों में कटोरा लेकर जताया विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर झांकी निकालकर हाथों में कटोरा और गले में फंदा डाल शहर की सड़कों पर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं का […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान