नेक्सजेन लीडरशिप अवॉर्ड्स में टैलेंट और पैशन का जश्न

admin
शेयर करे

नेक्सजेन अवॉर्ड्स में दिखा नया भारत

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 अप्रैल 2026। मुंबई की चमकती रात में आयोजित नेक्सजेन लीडरशिप अवॉर्ड्स सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं, बल्कि सपनों, संघर्ष और सफलता की एक जीवंत कहानी बनकर उभरे। इंडियन बिज़नेसमैन से फिल्ममेकर बने सुनील कोठारी के इस खास मंच पर नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग, रूपाली सूरी और वरिंदर चावला जैसे नामों की मौजूदगी ने शाम को यादगार बना दिया। यह इवेंट उन अनदेखे चेहरों को सलाम करने का जरिया बना, जो कैमरे के आगे और पीछे रहकर इंडस्ट्री को आकार देते हैं। इस दौरान सुनील कोठारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म “आव्यान” का पोस्टर लॉन्च कर अपने नए सिनेमाई सफर की झलक भी पेश की।

अवॉर्ड्स की बात करें तो पुष्कर जोग को दमदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया, वहीं इरशाद कामिल को बेहतरीन गीतों के लिए सराहा गया। नगमा मिराजकर ने ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया, जबकि रूपाली सूरी को डायनामिक टैलेंट के रूप में सम्मान मिला। यह शाम साबित करती है कि असली जश्न सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि उस सफर का होता है जो वहां तक पहुंचाता है।

Leave a Reply

Next Post

'पूरा बंगाल तय कर बैठा है, दीदी को हटाने का समय आ गया'; दार्जिलिंग की रैली में बोले शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 21 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज हो चुका है और दार्जिलिंग में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर तीखा बयान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड