चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की फांसी की सजा बरकरार, क्राइम थ्रिलर देखने के बाद किया था कांड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जमशेदपुर 29 अप्रैल 2025। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को एक ऐसे व्यक्ति की फांसी की सजा को बरकरार रखा, जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर देखने के बाद प्रेरित होकर अपनी पत्नी और दो बेटियों समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय और अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने इसे भयावह मामला करार देते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट, जमशेदपुर के विशेष न्यायाधीश द्वारा 1 अप्रैल, 2023 को सुनाई गई फांसी की सजा को सही ठहराया। बता दें कि आरोपी दीपक कुमार जमशेदपुर का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी का नाम वीणा देवी था और उनकी दो नाबालिग बेटियां थीं। विशेष लोक अभियोजक विनीति कुमार वशिष्ठ ने बताया कि दीपक ने दो ओटीटी क्राइम थ्रिलर देखकर हत्या करने की योजना बनाई थी और हथौड़े से वार कर सबकी जान ली। 12 अप्रैल, 2021 को दीपक ने पहले सो रही अपनी पत्नी को हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। फिर वह अपनी बेटियों के कमरे में गया, उन्हें भी हथौड़े से मारा और तकिये से दबाकर उनका दम घोट दिया।

तीनों की हत्या के बाद दीपक अपने बिजनेस पार्टनर रोशन का इंतजार कर रहा था, जिसे उसने लंच पर बुलाया था। वह रोशन की भी हत्या करना चाहता था, क्योंकि दोनों के बीच कारोबारी विवाद था। लेकिन इसी बीच दीपक की छोटी बेटी की ट्यूशन टीचर घर पढ़ाने आई। घर में शव देखकर उसने शोर मचाया, तो दीपक ने उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

बाद में जब रोशन अपनी पत्नी और भाई के साथ दीपक के घर पहुंचा, तो दीपक ने दोनों पुरुषों पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन वह काबू में आ गया। रोशन की पत्नी किसी तरह भागकर बाहर गई और मदद के लिए चिल्लाई। इसी दौरान दीपक मौके से फरार हो गया। जांच में पता चला कि दीपक ने पत्नी के गहने बेच दिए थे। गहनों की बिक्री के बाद उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए और बाइक से भाग निकला। दीपक के खिलाफ उसके साले ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसकी बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेस कर उसे धनबाद से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Next Post

महिला समृद्धि योजना: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, पर ये शर्तें...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 अप्रैल 2025। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना अब लागू होने की राह पर है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता मिलेगी लेकिन इस राशि को निकालने का तरीका थोड़ा अलग होगा। सरकार ने फैसला […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी