नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान

admin
शेयर करे

पेंड्रा पुलिस की राडार पर आरोपी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जुलाई 2026। पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता और उसके पति को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नवविवाहित महिला तथा उसके पति को लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहा था। इन संदेशों के कारण दोनों मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पेंड्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4), 78 और 79 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर माध्यमों से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे

शेयर करे जिला प्रशासन ने गांव में ही शुरू कराई पढ़ाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जुलाई 2026। जिले के गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा अंतर्गत वनांचल बसाहट सांचरखुटरा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के बच्चों की शिक्षा अब बारिश के मौसम में बाधित नहीं होगी। जिला प्रशासन […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर