गाय ने उठाकर रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को पटका, नाली में गिरकर मौत; पैदल घर जा रहा था बुजुर्ग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय के पटकने से एक बुजुर्ग की मौत की मौत हो गई। एसईसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी गाय ने उसे सींग से फुटबॉल की तरह उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे 90 वर्षीय बुजुर्ग नाली पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर के सूरजमुखी सेक्टर निवासी ओमप्रकाश पिता स्व. बुधराम (90) एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वे अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे। उनका बेटा प्राइवेट स्कूल में प्राचार्य हैं और बहू गवर्नमेंट टीचर हैं। बुधवार को दोनों पति-पत्नी ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान ओमप्रकाश किसी काम से पैदल पोस्टऑफिस तरफ जाने के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद उनकी लाश नाली में मिली।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गोधन और गौठान जैसी योजनाएं चला रही हैं। बावजूद इसके मवेशियों का सड़क पर घूमना बंद नहीं हुआ है। रायपुर से लेकर मुख्यमंत्री का गृह जिला दुर्ग और बिलासपुर भी इससे अछूते नहीं है। इसके कारण रोजाना हादसे होते हैं। यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई तो पता चला। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

नाली में शव देख वाहन के टक्कर मारने का हुआ अंदेशा

ओम प्रकाश सिंह सामान उठाने के लिए झुके और फिर जैसे ही आगे बढ़े गाय ने उनको उठाकर सड़क किनारे नाली में पटक दिया। इससे ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सड़क पर कोई नहीं था, ऐसे में किसी को इसकी जानकारी नहीं लगी। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने नाली में शव पड़ा देखा तो उन्हें पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पहले लगा कि कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया होगा। 

Leave a Reply

Next Post

जवानों की भर्ती के लिए कल से विशेष शिविर; निजी क्षेत्र में भी 1100 पद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में जवानों की भर्ती के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 450 पदो पर जवानों और 50 पदों पर सुपरवाइजर की भर्ती होगी। ट्रेनिंग के बाद इन जवानों को स्थाई रूप से रोगजार दिया […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज