बारिश से यूपी में बिगड़े हालात, सात लोगों की हुई मौत; आज के लिए इन जिलों में रेड अलर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 18 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों की मौत हो गई। इनमें प्रयागराज में चार, बांदा में दो और कानपुर में एक व्यक्ति शामिल है। प्रयागराज में 91 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में गंगा का जलस्तर घटता बढ़ता रहा, जबकि यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। गंगा और यमुना की तेज लहरों से जहां कई नावें डूब गईं, वहीं काफी नावें बहाव के साथ काफी दूर चली गईं। इसके नाविकों का काफी नुकसान हुआ है।मिर्जापुर में दो दिनों से भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी नालों और नदियों में उफान आने से बंधों के फाटक खोलने पड़े। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया। कई गांवों का संपर्क टूट गया। अंडरपास में भरे पानी में कई वाहन फंसे रहे।

सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही बारिश के चलते शाकंभरी, बादशाही, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा सहित सभी नदियों में सुबह समय पानी का तेज बहाव आ गया। इसके चलते इन सभी नदियों एवं रपटों से गुजरने वाले मार्गों पर घंटों आवागमन बंद रहा। सिद्धपीठ में भी सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। चित्रकूट में बृहस्पतिवार को 105 मिमी. बारिश से एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई। मंदाकिनी शाम को पांच बजे तक खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही थी।

दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में आज भी बारिश की चेतावनी
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बुधवार और बृहस्पतिवार के दौरान आफत वाली मानसूनी बारिश हुई। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रयागराज में 209 मिमी, जौनपुर में 142 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और वाराणसी में 92.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, मथुरा, आगरा समेत 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

बिजली कहां गिरेगी, छह घंटे पहले बताएगा एएमयू
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) अब छह घंटे पहले ही बता देगा कि किस इलाके में बिजली गिरने वाली है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एएमयू के भूगोल विभाग में एक उपकरण लगाया है। इसमें लगे ट्रांसमीटर और सेंसर बादलों के बीच होने वाली हलचल पर नजर रख रहे हैं और इसकी जानकारी इसरो को दे रहे हैं। परियोजना समन्वयक एवं एएमयू प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि पांच नवंबर 2024 को इसरो और एएमयू के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुए थे। यह 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिलों पर नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बलरामपुर 18 जुलाई 2025। अवैध धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छांगुर के 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापा मारा। इनमें से 12 ठिकाने यूपी के बलरामपुर जिले के अतरौला जबकि दो महाराष्ट्र […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग