मिमोह चक्रवर्ती पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म “ओय भूतनी के” में आएंगे नज़र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 19 अप्रैल 2024। मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह चक्रवर्ती पहली बार एक हॉरर कॉमेडी फिल्म “ओय भूतनी के” में नजर आएंगे। विज़न मोशन फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फ़िल्म जुलाई तक रिलीज की जाएगी जिसमें मिमोह चक्रवर्ती के अलावा आदित्य कुमार, निकिता शर्मा, डायना खान, रोहित सूर्यवंशी, अमित सिन्हा, जितेंद्र यादव और जीत राय जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फ़िल्म के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया, राजेश शाक्या, प्रवीण बब्बर सूर्यवंशी और नितिन यू. तिवारी हैं और निर्देशक अजय कैलाश यादव हैं, जिन्होंने फ़िल्म “सिनेमा जिंदाबाद” बनाई थी जिसमे मुकेश भट्ट, राजपाल यादव, रंजीत बेदी, पंकज बैरी जैसे एक्टर्स थे। 

“ओय भूतनी के” फ़िल्म का नाम जितना अनोखा है इसकी कहानी इतनी ही अलग और युवाओं को आकर्षित करने वाली है। फ़िल्म में हास्य और डर का अद्भुत मिश्रण है। फ़िल्म “ओय भूतनी के” डीओपी नरेन गेड़िया, कोरियोग्राफर राजू राय, संगीतकार आसिफ चांदवानी एवं अभिषेक-अमोल हैं जबकि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स नक्काश अज़ीज़ और यासिर देसाई ने फ़िल्म के गाने गाए हैं। फ़िल्म जगत के विख्यात एडिटर अशफाक मकरानी ने इस फ़िल्म को एडिट किया है।

Leave a Reply

Next Post

सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 19 अप्रैल 2024। इहाना ढिल्लों भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे आकर्षक और मनमोहक सुंदरियों में से एक हैं।  उनकी फैन फॉलोइंग, खासकर पंजाब राज्य में वास्तव में अब तक की सबसे ऊंची है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्हें […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान