बंगाल के बर्धमान में गरजे पीएम मोदी, बोले- आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 12 अप्रैल 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बर्धमान के तलित साई सेंटर में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने चार चरण के चुनाव में दीदी ममता बनर्जी के प्लान को फेल कर दिया है और अब उनकी पारी खत्म हो चुकी है।

आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘बर्धमान की 2 चीजें बहुत  मशहूर हैं। एक तो चावल और दूसरा मिहिदाना. आपकी बोली, आपका व्यवहार, यहां का खान-पान हर चीज में भरपूर मिठास है.’ उन्होंने कहा, ‘दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है. जानते हैं क्यों? मैं बताता हूं. क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है. यानी आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ।

खेला करने वालों के साथ हो गया खेला

पीएम मोदी ने कहा, ‘चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खेला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खेला हो गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई. वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं. दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी।

बंगाल की जनता ने दीदी का प्लान फेल किया

पीएम मोदी ने कहा, ‘एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया. यानी बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है. दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया. दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खेला भी जनता ने समय रहते समझ लिया. इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया. और तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है. अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही।

‘अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं दीदी के लोग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं. दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं. बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा. दीदी खुद को ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ कहती हैं. एससी पर इस तरह की टिप्पणी दीदी की इच्छा के बिना किसी भी टीएमसी नेता द्वारा नहीं दी जा सकती.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो राजा राम मोहन राय, जिन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ देश को झकझोरा, इस कुरीति को मिटाने के लिए देश को दिशा दिखाई, उनके बंगाल में दीदी ने दलितों को इतना बड़ा अपमान किया है।

‘केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ कार्यकर्ताओं को भड़का रहीं दीदी’

पीएम मोदी ने कहा, ‘दीदी के करीबी साथियों ने कहना शुरू कर दिया है कि बीजेपी को वोट देने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा. क्या आप इस तरह की भाषा, इन पंक्तियों, इस अहंकार को मंजूर करते हैं? क्या यही लोकतंत्र है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘दीदी, ओ दीदी, अरे दीदी, हार होती देख ये क्या हो गया आपको, आपके करीबियों को? हालत तो ये हो गई है कि दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही हैं. दीदी, ओ दीदी, आपको गुस्सा करना है तो मैं हूं न, मुझ पर कीजिए. जितनी मर्जी गाली दीजिए. लेकिन बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए।

दीदी सिर्फ मोदी-मोदी करती रहती हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दीदी ने 10 साल तक मां, माटी, मानुष के नाम पर बंगाल पर राज किया है, लेकिन इन दिनों सभा में मां, माटी, मानुष नहीं बल्कि मोदी, मोदी, मोदी… करती रहती हैं.’ उन्होंने कहा, ‘दीदी ने बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला किया है. जन्मदिन मनाना है, तो TMC से पूछो. घर बनाना है, तो TMC को कट-मनी दो. राशन लेना है, तो TMC को कटमनी दो. कहीं अपना सामान ले जाना है, अपना सामान लाना है, तो TMC को कट-मनी दो।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की 'वैक्सीन पॉलिटिक्स', राहुल-प्रियंका ने केंद्र पर लगाया ये आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2021। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर देश में वैक्सीन की किल्लत होने का दावा करते हुए सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की किल्लत को […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब