मोदी सरकार का बजट गरीबों पर ‘गुपचुप स्ट्राइक’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए कई आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर निशाना साधा है। उन्होंने आम बजट को गरीबों पर एक ‘गुपचुप स्ट्राइक’ करार दिया है। उन्होंने कहा है कि चाहे गरीब हो या मध्यम वर्ग, ग्रामीण हो या शहरी, सभी रुपये में आ रही गिरावट और आय में कमी जैसी समस्याओं को झेल रहे हैं।  एक अखबार में छपे लेख में सोनिया गांधी ने कहा बजट में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए आवंटन को कम करके स्थिति को और खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा, चार साल में कीमतों में वृद्धि का मतलब है कि रुपया 2018 की तुलना में काफी नीचे गिर गया है। 

लोगों की गाढ़ी कमाई पर मंडरा रहा खतरा 
सोनिया गांधी ने कहा, मोदी सरकार के निजीकरण ने राष्ट्रीय संपत्तियों को बहुत ही सस्ते में निजी हाथों में सौंप दिया है, इससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, यहां तक कि सरकार एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक संस्थानों को भी अपने खास दोस्तों के स्वामित्व वाली प्रबंधन कंपनियों में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, इससे करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की गाढ़ी कमाई को भी खतरा है। 

विपक्षी दलों से साथ आने की अपील 
सोनिया गांधी ने अपने लेख में कहा, अब समान विचारधारा वाले दलों का कर्तव्य है कि वे हाथ मिलाएं और इस सरकार के गलत कार्यों का विरोध करें और साथ में उस बदलाव का निर्माण करें जिसे लोग देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी, जयस्तंभ चौक पर नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी और अडानी का पुतला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 फरवरी 2023। छ्त्तीसगढ़ काग्रेस ने सोमवार को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर हल्ला बोला। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति के कारण एसबीआई और एलआईसी के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक