केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी, जयस्तंभ चौक पर नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी और अडानी का पुतला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2023। छ्त्तीसगढ़ काग्रेस ने सोमवार को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर हल्ला बोला। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति के कारण एसबीआई और एलआईसी के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और अडानी का पुतला फूंककर विरोध जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।  नुक्कड़ नाटक के जरिए भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

इस मौके पर छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक विकास उपाध्याय,  महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का किया अनावरण, बोले- देश में ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 06 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इंडियन […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला