तेज रफ्तार एम्बुलेंस और स्कूटी में हुई भिड़ंत, छह साल की मासूम की मौत, कई घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर 11 नवंबर 2025। गीदम रोड़ में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि गीदम रोड़ निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी 6 वर्ष , विकास 26 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, 1 वर्ष का बच्चा सभी को लेकर घर से विद्या ज्योति स्कूल जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, इस हादसे में जान्हवी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर आसपास के लोग हॉस्पिटल आ पहुँचे।

बताया जा रहा कि कोंडागाँव निवासी एक परिवार शुक्रवार को दर्शन करने के लिए पूरी गए हुए थे, वही वापस लौटने के दौरान कोटपाड़ के पास बन रहे नए सड़क में कार का पहिया स्लिप हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा पहुँचा, घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोटपाड़ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसमें से एक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, एम्बुलेंस चालक जैसे ही मरीज को लेकर गीदम रोड़ पहुँचा की स्कूटी चालक से टक्कर हो गई, इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गई, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 11 नवंबर 2025। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, जवानों ने इलाके में घेराबंदी करते हुए नक्सली नेताओं को घेर लिया है। कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग