बिहार में नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर, छपरा में 2 लोगों की गई आंखों की रोशनी ; जांच के लिए टीम गठित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छपरा 24 नवंबर 2023। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों के आंख की रोशनी जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मशरक स्वास्थ्य केंद्र में थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार उफर् प्याजू राय और ढोरा गिरी के परिजन देर रात तबीयत खराब होने पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सदर अस्पताल छपरा में दोनों ही लोगों ने शराब पीने की बात कहते हुए आंख से दिखाई नहीं देने की शिकायत की। जिसके बाद प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा के लिए पटना भेज दिया है।

इस सम्बन्ध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र में दो लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके द्वारा एक जांच टीम का गठन किया गया है। साथ ही चिकित्सक से भी जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद ही यह साबित हो सकता है कि क्या दोनों ने शराब का सेवन किया है या नहीं। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2022 के दिसंबर माह में सारण जिले के मशरक, मढ़ौरा, अमनौर,मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से बहुत से लोगों की मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी, बिटकॉइन में मांगी रिश्वत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 नवंबर 2023। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक ईमेल मिला है जिसमें उसके टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान