मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, टावर में लगाई आग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 05 अप्रैल 2024। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी और घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों द्वारा ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव का है, जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण प्रेम सिंह घावड़े की धारदार हथियार से हत्या कर दी और वहां लगे मोबाइल टावर में भी आग लगा दी, इसके साथ ही घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा पर्चे भी फेक गए। जिसमें मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

देशभर में 25 लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज का वादा: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जो पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है। पार्टी ने इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान