‘भारत जोड़ो’ यात्रियों के आराम का दिन, कांग्रेस ने पूरा किया 150 किमी का सफर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वायनाड 15 सितंबर 2022। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 150 किमी का सफर पूरा कर चुकी है। अब यात्रा को एक सप्ताह पूरा होने के बाद पदयात्रियों ने गुरुवार को आराम करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है। कांग्रेस ने 5 महीने में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3700 किमी से ज्यादा की दूरी चलकर पूरी करने का फैसला किया है। 15 सितंबर को राहुल समेत अन्य यात्री कोलम के यूनुस कॉलेज में आराम करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के एक सदस्य ने दी है। रमेश ने ट्वीट किया, ‘अब तक 150 किमी पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी ने कोलम जिले के छतानूर में छात्रों से बात की। शाम को पदयात्रा में जमकर भीड़ उमड़ी। कल सभी के लिए आराम का दिन है और पदयात्रा कोलम से अगले दिन शुरू होगी।

RSS और भाजपा पर हमले 
यात्रा के केरल पड़ाव पर राहुल गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये देश में हिंसा, नफरत और नाराजगी फैला रहे हैं, जो समाज सुधारक श्री नारायण गुरू की शिक्षा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने महाशक्ति को हराने के लिए अहिंसा का इस्तेमाल किया था और आज हमारी असली शक्तियां भाजपा और संघ की विचारधारा से कमजोर हो रही हैं। कोलम में वायनाड सांसद ने छात्रों, ऑटो रिक्शा ड्राइवर और काजू किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। पार्टी का कहना है कि शाम के समय पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वहीं, पल्लीमुक्कू के पास भी राहुल के कार्यक्रम में भारी भीड़ शामिल हुई थी।

केरल पड़ाव को समझें
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। इस दौरान करीब 120 स्थायी यात्री महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक सद्भावना के मुद्दे को उठाएंगे। वहीं, केरल में पार्टी 450 किमी की यात्रा तय करेगी। 19 दिनों के दौरान नेता 7 जिलों से गुजरेंगे। 1 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक अध्याय की शुरुआत होगी। 17 सितंबर को यात्रा अलप्पुझा, 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम होते हुए 23 सितंबर को थ्रिसूर पहुंचेगी। 26 और 27 मार्च को पदयात्रा पलक्कड़ से गुजरेगी और 28 सितंबर को मलप्पुरम पहुंचेगी।

Leave a Reply

Next Post

भारत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वैश्विक बाजारों में योगदान कर सकता है-प्रहलाद एस पटेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 सितंबर 2022। प्रहलाद सिंह पटेल, माननीय राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा की सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत का खाद्य प्रसंस्करण बाजार २०२५ तक ४७० अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा और देश ५ ट्रिलियन डॉलर की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप