इंडेल मनी ने एनसीडी बाजार में बजाया बिगुल

admin
शेयर करे

एनसीडी बाजार में इंडेल मनी का विस्फोटक दांव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 अगस्त 2026। गोल्ड लोन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय इंडेल मनी लिमिटेड ने बाजार में बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर ली है। कंपनी 500 करोड़ रुपये तक का सिक्योर्ड, रेटेड और लिस्टेड एनसीडी पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है। इश्यू 18 अगस्त को खुलेगा और 31 अगस्त 2026 को बंद होगा। इसमें 250 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और अतिरिक्त 250 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है।

निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक पहलू 12.25% सालाना तक की प्रभावी यील्ड है। एनसीडी की अवधि 400 दिन से लेकर 72 महीने तक होगी और इन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। न्यूनतम आवेदन 10,000 रुपये का रखा गया है। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से आगे कर्ज देने, मौजूदा उधारी के वित्तपोषण/रीफाइनेंसिंग और डेट सर्विसिंग में करेगी।

इंडेल मनी के पूर्णकालिक निदेशक उमेश मोहनन ने कहा , ‘‘हमें अपने पिछले एनसीडी इश्यूज के दौरान बाजार से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और हमें इस इश्यू के लिए भी ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद है. निवेशकों के लगातार भरोसे से पता चलता है कि हमारे कारोबारी मॉडल, प्रबंधन टीम, कॉरपोरेट संचालन की व्यवस्थाओं और दीर्घकालिक विकास की रणनीति पर वे यकीन करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सरकार बताये लोकसभा में गलत जानकारी दी गयी या विजय शर्मा झूठ बोले थे - कांग्रेस

शेयर करेविजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया था 18.5 लाख आवास पूर्ण, लोकसभा में जानकारी 9.81 लाख आवास की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर,13 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप