भारत बंद: किसान आंदोलन के बाद अब भारत बंद पर कंगना ने कसा तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 08 दिसंबर 2020। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज (8 दिसंबर) भारत बंद किया है। इसे लेकर एक्ट्रेस कंगना रनोट ने तंज कसा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर के उस वीडियो को री-पोस्ट किया है, जिसमें सद्गुरु जग्गी वासुदेव विरोध प्रदर्शनों के बारे में बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक कविता लिखी है, जिसमें वे ताजा हालात को देखते हुए देशभक्तों को भी अपने लिए देश का एक टुकड़ा मांग लेने की सलाह दे रही हैं।

यह है कंगना रनोट की पोस्ट

वीडियो में सद्गुरु ने क्या कहा

वीडियो में सद्गुरु बता रहे हैं कि प्रदर्शन काफी गंभीर समस्या बन चुके हैं। उनके मुताबिक, जब आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो लोग आपको रोकने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंद, हड़ताल, सत्याग्रह आजादी से पहले हुई गतिविधियों से आए हैं, जो महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ की थीं।

सद्गुरु वीडियो में कह रहे हैं कि अगर कोई राजनेता बनना चाहता है तो उसे सड़क या डैम बनवाने की जरूरत नहीं है। उसे बस अपने 100 प्रशंसकों के साथ हाईवे ब्लॉक करना होता है। दूसरों की जिंदगी में नाक में दम करना होता है। ट्रेन रोककर, सड़क बंद करके, बिजली काटकर और पानी की सप्लाई रोककर लोग नेता बन जाते हैं।

लगातार विरोध कर रहीं कंगना

कंगना रनोट शुरुआत से ही किसान आंदोलन का विरोध कर रही हैं और सरकार के साथ खड़ी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक विवाद भी पैदा कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी आलोचना अब भी जारी है।

दरअसल, कंगना ने 80 साल की किसान प्रदर्शनकारी मोहिंदर कौर को बिना नाम लिए शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल हुई बिलकिस बानो बता दिया था और कहा था कि वे 100 रुपए में उपलब्ध हैं। हालांकि, जब उनका दावा फर्जी निकला और उन्हें चारों ओर से घेरा गया तो उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, जसबीर जस्सी और स्वरा भास्कर समेत कई सेलेब्स कंगना को निशाने पर ले चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटेन में 90 साल की दादी को लगा फाइजर का पहला टीका

शेयर करेब्रिटेन में आज से टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत ब्रिटिश दादी मारग्रेट कीनन को दी गई कोरोना की पहली वैक्सीन कोरोना का पूर्ण विकसित टीका लेने वाली 90 साल की मारग्रेट कीनन दुनिया की पहली महिला बनीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लंदन 08 दिसंबर 2020। ब्रिटेन की 90 साल की मारग्रेट कीनन […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज