कनाडा में बवाल: ‘संसद में हिटलर समर्थक पूर्व सैनिक को सम्मानित करना बेहद शर्मनाक’, बोले प्रधानमंत्री ट्रूडो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ओटेवा 26 सितम्बर 2023। कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में एक पूर्व नाजी सैनिक का सम्मान करने पर बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, स्पीकर की ओर से सांसदों की इस हरकत पर माफी मांग ली गई, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब कनाडाई पीएम ने भी इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के लिए कथित तौर पर लड़ने वाले यूक्रेन के एक पूर्व सैनिक का कीव के नेता की यात्रा के दौरान खड़े होकर अभिवादन करना शर्मनाक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस तरह की घटना को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। यह कुछ ऐसा है जो कनाडा की संसद और यहां के सभी लोगों के लिए बेहद शर्मनाक है। 

वहीं, ट्रूडो की लिबरल पार्टी से संबद्ध एक छोटे से धड़े ने रोटा से इस्तीफा देने की मांग की, जबकि मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव ने ट्रूडो प्रशासन की आलोचना की। एक यहूदी समूह ने इस घटना को हैरान करने वाला और अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाला बताया।

यह है मामला

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में कनाडा का दौरा किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने कनाडा की संसद को संबोधित भी किया। जेलेंस्की के संसद में संबोधन के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे एक पूर्व सैनिक यारोस्लोव हुंका को यूक्रेनी नायक के तौर पर सम्मानित किया गया। हुंका ने यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा था। इस दौरान कनाडा के सभी सांसदों ने हुंका का खड़े होकर अभिवादन किया। हालांकि, बाद में पता चला कि हुंका ने हिटलर की नाजी सेना में भी अपने सेवाएं दी थीं। जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो हंगामा हो गया। 

स्पीकर ने बाद में मांगी माफी

कनाडा की संसद के स्पीकर एंथनी रोटा ने रविवार को घटना पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह यह साफ करना चाहते हैं कि कोई भी सांसद या यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इस बात से वाकिफ नहीं था। स्पीकर ने यहूदी समुदाय से भी विशेष तौर पर माफी मांगी। 

Leave a Reply

Next Post

कार्रवाई से बौखलाए खालिस्तानी आतंकी: पंजाब और दिल्ली पुलिस पर हो सकता है हमला, इनपुट मिलने के बाद अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से खालिस्तानी आतंकी बौखलाए हुए हैं। इस कार्रवाई को लेकर खालिस्तानी आतंकी पंजाब और दिल्ली पुलिस पर हमला कर सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ा […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड