कलेक्टर लंगेह का सख्त पहरा : अवैध धान परिवहन अंतर्गत 2 बिचौलियों पर कार्यवाही , एक पिकअप सहित 90 बोरा जप्त , गिरजापुर समिति में किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने के कोशिश में नोडल अधिकारी के निरिक्षण में पकडा गया धान जप्त ।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमसीबी / कोरिया (सरगुजा) – कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 25 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था। इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया।
               
इसी क्रम में आज 26 नवंबर को भी प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। अवैध धान परिवहन करते बैकुंठपुर तहसील अंतर्गत दो अलग अलग जगहों से बिचौलियों पर कार्यवाही करते हुए एक पिकअप सहित 90 बोरा अवैध धान जप्त किया गया।
                       कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक टीमों के द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध धान आवक पर लगातार प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

वो जरा सच क्या बोलीं कि हंगामा हो गया। विरोध प्रदर्शन में दोनो विधायकों के नामों के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने जमकर नारे भी लगाए !

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा) – शराब वैध हो या अवैध हो सुरूर तो दोनो में चढता है। फर्क यह है कि एक में सरकार को राजस्व मिलता है और दूसरे में सरकार को राजस्व की क्षति बताई जाती है। मनेन्द्रगढ़ के होटलों में […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर