किसान परिवार से आता हूं, पिता ने बहुत संघर्ष किया, मेरा हर सिक्स उन लोगों को… रिंकू सिंह हुए भावुक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने रविवार को अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन की जरूरत थी। यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया और रिंकू सिंह को स्ट्राइक दिया। इसके बाद अगली पांच गेंदों पर कोलकाता को 28 रन की जरूरत थी, लेकिन जो हुआ वह कई वर्षों तक याद रखा जाएगा।

रिंकू सिंह ने अब तक 16 सीजन का सबसे बेस्ट मैन फिनिश किया। उन्होंने अगली पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ कोलकाता को हारी हुई बाजी जिता दी। रिंकू 21 गेंदों में एक चौका और छह छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। मैच के बाद रिंकू सिंह भावुक हो गए और उन्होंने खुद की संघर्षपूर्ण कहानी बताई है।

55 लाख रुपये में केकेआर ने किया शामिल

एक बेहद गरीब परिवार से आने वाले रिंकू को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में शामिल किया था। हालांकि, जो पारी उन्होंने रविवार को खेली वह अब तक आईपीएल में कई करोड़पति खिलाड़ी भी नहीं खेल सके हैं। 25 साल के रिंकू पर कोलकाता फ्रेंचाइजी ने भी पिछले काफी समय में काफी भरोसा जताया है। इसी अटूट विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि रिंकू ने अपने दम पर मैच निकालकर दिया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू के पिता एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। 

रिंकू ने इन्हें समर्पित की अपनी पारी

2015-16 सीजन के दौरान जब रिंकू के परिवार पर पांच लाख रुपये का कर्ज था, तब रिंकू ने यूपी के अंडर-19 टीम से खेलना शुरू किया था और अपने दैनिक भत्ते से बचत करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने झाड़ू और पोछा लगाने की नौकरी भी शुरू कर दी थी। इन सभी बातों को याद करते हुए रिंकू बताते हैं- मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं। मैंने जो भी गेंद मैदान से बाहर मारी वह उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने मेरे लिए इतना त्याग किया।

रणजी ट्रॉफी में भी रिंकू ने खेली कई बेहतरीन पारियां

केकेआर एकेडमी से ही निकले रिंकू ने टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है और इसका परिणाम रिंकू को रणजी ट्रॉफी में भी मिला था। रणजी ट्रॉफी के 2021-22 सीजन में रिंकू ने पांच मैचों की नौ पारियों में 58.83 की औसत से 353 रन बनाए थे। वह यूपी के लिए टॉप स्कोरर रहे थे। इनमें चार अर्धशतक शामिल थे। वहीं, रणजी के 2022-23 सीजन में रिंकू ने सात मैचों की आठ पारियों में 63.14 की औसत से 442 रन बनाए। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह ध्रुव जुरेल और समीर चौधरी के बाद पिछले सीजन यूपी के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। भारत के सैन्य बलों की भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ की वैधता को सही ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान