“पीएम मोदी ने बिहार को बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी”, प्रधानमंत्री के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 16 अप्रैल 2024। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को केवल चार चीज- बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी है। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने बिहार में लाखों नौकरियां दी, लोगों का मानदेय दुगना किया, आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी और  स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई। जाति आधारित गणना कराई। आरक्षण की सीमा को बढ़ाया। बिहार में पहली बार 50 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन हुआ है। यह उनको जंगल राज नजर आ रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं? हम लोग को गाली देने के बजाए 10 साल में उन्होंने जो वादा किया था, वह बिहार के लिए क्या किया? उनके मेनिफेस्टो में बिहार का जिक्र क्यों नहीं है?  

बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD: तेजस्वी 
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया में जनसभा के दौरान राजद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD है…RJD ने बिहार को केवल 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि  RJD ने इतने सालों तक राज किया है लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। ये लोग नीतीश जी के नाम पर वोट मांगते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

​पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, एक घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 16 अप्रैल 2024। बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां पर अनियंत्रित ऑटो ने काम पर लगी एक क्रेन में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण