असम के नौ श्रमिकों की मौत, युवक ने बयां किया खौफनाक मंजर; सीएम सरमा बोले- शव वापस लाएगी सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवल्लुर 01 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के मिंजूर इलाके में स्थित एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन स्थल पर स्टील की एक भारी आर्च (लोहे की ढांचा) गिरने से असम के नौ प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में फिलहाल तमिलनाडु और असम दोनों जगहों की सरकारें साथ मिलकर राहत कार्य में लगी है। इसी बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। 

मृतकों के शव जल्द से जल्द असम लाने के प्रयास जारी
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राज्य सरकार तमिलनाडु प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है ताकि मृतकों के शव जल्द से जल्द असम लाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूरों में से चार करबी आंगलोंग जिले और पांच होजाई जिले से थे।

नौ मजदूरों की मौत, क्या है मृतकों की पहचान?
बता दें कि हादसे में मारे गए नौ मृतकों की पहचान मुन्ना केम्प्राई, सोरबोजित थाउसेन, फाइबित फांगलू, बिदायुम पोरबोसा, पाबन सोरंग, प्रयांतो सोरंग, सुमन खरिकप, डिमराज थाउसेन और दीपक रैजुंग के रूप से में हुई। सीएम सरमा ने शोक जताते हुए कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और शुभचिंतकों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मृतकों की पहचान 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- पलक झपकते ही खत्म हुआ सबकुछ..
वहीं इस मामले में वहां पर काम करने एक मजदूर ने बताया कि पलक झपकते ही सब कुछ अचानक सबकुछ गिर गया। पत्रकारों से बातचीक के दौरान मजदूर ने उस भयावह मंजर को याद किया। उसने बताया कि मैं नया हूं, मुझे उस हिस्से का नाम नहीं पता, लेकिन यह बीच का जोड़ था। अचानक एक जोर की आवाज आई और वह हिस्सा गिर गया, फिर सब कुछ गिरता चला गया।

पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
मंत्री सीवी गणेशन ने बताया कि असम के अलावा झारखंड के एक मजदूर को स्टैनली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री स्टालिन के आदेशानुसार, मैं (श्रम मंत्री) और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अस्पताल आकर दुर्घटना की जानकारी ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

बरेली बवाल में एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली... यहां ठहरे थे; अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बरेली 01 अक्टूबर 2025। बरेली बवाल में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस और खुफिया अमले ने पहले ही अंदेशा जताया था कि बरेली में उपद्रवी दूसरे जिलों और राज्यों से भी आए थे। इसकी तस्दीक उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद हो गई है। कोतवाली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप