नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाकर्मियों ने फेरा पानी, चाईबासा के जंगल से IED विस्फोट किया बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चाईबासा 27 दिसंबर 2024। पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल से एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोटक प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।
पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि खोज अभियान के दौरान सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को मारंगपोंगा और दलाईगारा गांवों की सीमा के पास एक जंगल में विस्फोटक का पता लगाया।

आशुतोष शेखर ने बताया कि 5 किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जिले के मुख्य कोल्हान क्षेत्र में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई महीनों से बड़े पैमाने पर खोज अभियान चला रही है। बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलगढ़ की बीटिया हेमबती ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन; प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 27 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बिटिया हेमबती ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव की राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी बिटिया हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज