IND vs AUS T20: मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से छह साल बाद टी20 खेलेगा भारत, इस मैदान पर अब तक नहीं हारी टीम इंडिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 सितंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ 20 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मोहाली में अभ्यास शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अनुभवी डेविड वॉर्नर को इस दौरे में आराम दिया गया है। मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोटिल होने के कारण इस दौरे में शामिल नहीं हैं। मेहमान टीम के पास अगले महीने होने वाले अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका है। वहीं मार्श की भरपाई अनुभवी स्टीव स्मिथ कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय दल में तेज गेंदबाज नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबोट को जगह दी है।

भारत का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया टीम मोहाली में छह साल से अधिक समय बाद टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला मैच उसने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 में 27 मार्च 2016 को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ मैच खेलने हैं।  भारत के बाद उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से सीरीज खेलनी हैं।

टिम डेविड देंगे टीम इंडिया को टक्कर
तीन मैचों की इस सीरीज में 26 साल के ‘पावर हिटर’ टिम डेविड को ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है। चोटिल स्टोइनिस की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। सिंगापुर के लिए 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिम आईपीएल सहित विभिन्न लीग में खेल चुके हैं। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं और अब वह रोहित की ही अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। भारतीय टी-20 लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस के रेस से बाहर होने के बाद मौका मिला। उन्होंने 8 मैच में 186 रन ही बनाए लेकिन स्ट्राइक रेट 216.27 का रहा।  आईपीएल का अनुभव भारत के खिलाफ उनके काम आएगा। टिम 14 टी-20 मैच में 46.50 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। डेविड इन 14 मैचों में पांच विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। डेविड आईपीएल के अलावा कैरेबियाई प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, टी-20 ब्लास्ट, द हंड्रेड और बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं।

पिता भी खेल चुके हैं सिंगापुर से
डेविड सिंगापुर में पैदा हुए हैं लेकिन, पले-बढ़े वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पर्थ में ही हुई है।  सिंगापुर की तरफ से 3 साल पहले विश्वकप क्वालिफायर खेला था। अगले साल उन्होंने बिग बैश लीग में पदार्पण किया था। उनके पिता रॉड डेविड भी 1997 आईसीसी ट्रॉफी में सिंगापुर से खेल चुके हैं। नब्बे के दशक में परिवार ऑस्ट्रेलिया से सिंगापुर आ गया था लेकिन 1997 में फिर ऑस्ट्रेलिया चला गया। तब टिम दो वर्ष के थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज, एक की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अब तक 288 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर मामले पिछले ढाई महीने में सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान